
अलीगढ। 138 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक, राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी, अलीगढ़ में गृहलक्ष्मी फाउण्डेशन द्वारा हर वर्ष आयोजित किये जाने वाले विशिष्ट महिलाओं के खास कार्यक्रम ‘गृहलक्ष्मी उत्सव एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन आगामी 02 फरवरी, शनिवार को कृष्णांजलि नाट्यशाला में दोपहर 03 बजे से किया जायेगा। जिसमें देश के विभिन्न जनपदों की प्रतिष्ठित महिलाओं को गृहलक्ष्मी अवॉर्ड-2019 से अलंकृत किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक व गृहलक्ष्मी फाउण्डेशन की चेयरपर्सन काजल धीरज ने यहां बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए 8 वर्ष पूर्व गृहलक्ष्मी उत्सव की शुरूआत की गयी थी। अब तक करीब 85 विशिष्ट महिलाओं को गृहलक्ष्मी अवॉर्ड सम्मान से
विभूषित किया जा चुका है।
इस वर्ष गृहलक्ष्मी अवॉर्ड- चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, कला, संस्कृति, विज्ञान, राजनीति, खेल, पत्रकारिता, पुलिस-प्रशासनिक सेवा आदि क्षेत्रों के अलावा सामूहिक परिवार महिला मुखिया को ‘मातृ शक्ति सम्मान’ व विशिष्ट युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में
उल्लेखनीय योगदान के लिए यूथ आईकॉन अवॉर्ड दिया जायेगा। जिनका चयन ज्यूरीपैनल द्वारा किया जाता है।
उन्हांने आगे बताया कि इस बार मुख्य अतिथि महिला आयोग ;उप्र सरकारद्ध की सदस्य मीना कुमारी, मुख्य वक्ता पूर्व मिसेस इंडिया वर्ल्डवाइड व स्वच्छता प्रकल्प उप्र की संयोजक डा. उदिता त्यागी के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता भारत सरकार गीतांजलि शर्मा आदि के अलावा कई प्रतिष्ठित महिलायें मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।
इस बार, गृहलक्ष्मी अवॉर्ड-2019 अलग-अलग क्षेत्रों में राजनीति-रामसखी कठेरिया, साहित्य-डा. अंजना सिंह सेंगर, समाजसेवा- साजिया सिद्दीकी, विज्ञान-प्रीति माहेश्वरी, कला- लक्ष्मी तुरेहा, संस्कृति-शिल्पी वार्ष्णेय व डा. अंशु सक्सैना, चिकित्सा-डा. प्रेरणा,
खेल-अजीजा, शिक्षा-नीलम अवस्थी, पुलिस सेवा-अरूणा राय, महिला उत्थान-साजिदा नदीम आदि को दिया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को आकर्षण उपहार भी दिये जायेंगे, जिसमें हर उम्र व वर्ग की महिलायें सपरिवार आमंत्रित हैं।
प्रैसवार्ता में मारिया आलम, चारू चौहान, अनुराधा शर्मा, नमन कामाख्या, प्रगति चौहान, प्रेरणा तौमर, मनीषा गर्ग, मंजली गुप्ता, श्रुति गुप्ता, मंजू गोला, रेनु काकी, अनु अष्टवंश आदि मौजूद रहीं।