
अलीगढ़ में महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि को अखिल भारत हिन्दू महासभा ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया, हिन्दुमहासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को तीन गोली मारकर किया वध, फूंका गांधी पुतला, हिन्दुमहासभा कार्यालय पर गांधी वध का किया गया पुनरावलोकन, गौडसे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया मिष्ठान वितरण।
जैसा कि सभी को पता है आज देश मे महात्मा गांधी जी की 71वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री से लेकर हर कोई भाग ले रहे है, वही दूसरी तरफ अलीगढ़ में हिन्दुमहासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ० पूजा शकुन पांडेय के नेतृत्व में गांधी वध के रूप में मनाते हुए गौडसे की तस्वीर पर पुष्पांजलि दी गई, और मिष्ठान वितरण किया, तत्पश्चात गांधी जी के पुतले को तीन गोलियां दाग कर उस घटना का पुनरावलोकन किया गया,,,,और उसके बाद गांधी पुतला दहन कर अंतिम संस्कार करते हुए “राम नाम सत्य है गाँधी जी मृत हैं” के नारे भी लगाए गए,,,,इसपर पूजा शकुन पांडेय व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही शौर्य का दिवस है, आज गांधी वध ये दर्शाता है कि किसी की माँ के अगर कोई टुकड़े करेगा तो घर घर मे गौडसे पैदा होंगे, हिन्दुमहासभा ने इसी परंपरा का शुभारंभ किया है, और अब हर साल गांधी को गोली मारेंगे, ताकि हमारे नारे ,””हर हर गौडसे, घर घर गौडसे को चरितार्थ कर सकें, उसको अब प्रेक्टिकल रूप से ले आएं, क्योंकि आने वाले समय मे गौडसे की जरूरत है, बहुत हो गया कश्मीर के लिए युद्ध, मेरे महात्मा नाथूराम गौडसे की अस्थियां आज भी इंतजार कर रहीं हैं, इसी बात को लेकर कि जिस दिन अखंड भारत बन जायेगा, उस दिन मेरी अस्थियों का विसर्जन हो, हिन्दुमहासभा का प्रयास है कश्मीर क्या पाकिस्तान को भारत मे लेकर फिर से अखण्ड करे।