
बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लुका छुपी के कारण चर्चाओं में बने हुए हैं. उनकी ये फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं. इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सनन नजर आएंगी. इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि कार्तिक बॉलीवुड के उन एक्टर्स में हैं जो लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से कार्तिक का नाम चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों ही आए दिन डिनर डेट पर स्पॉट होते ही रहते हैं.
ये दोनों ही स्टार्स जल्द ही फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के रीमेक में काम करते हुए नजर आएंगे. हाल ही में कार्तिक ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप के बारे में बातें की हैं. उन्होंने इस बारे में कहा कि, ‘फिलहाल मैं अपने काम की तरफ कॉन्सनट्रेट कर रहा हूं. मुझे ऐसा लगता है कि रिलेशनशिप में रहने के लिए काफी वक्त की जरूरत होती है. पर अगर मैं अपने रिलेशनशिप को वक्त नहीं दे पाता हूं तो मुझे इस बात का अफसोस होता है कि मैं समय नहीं दे पा रहा हूं.’
उन्होंने आगे ये भी कहा कि, ‘ऐसा मैं दूसरे के साथ नहीं करना चाहता हूं. इसलिए मैं अभी सिर्फ अपने काम को लेकर ही कमिटेड हूं. अगर मैं किसी प्रोड्यूसर या एक्ट्र्रेस के साथ मीटिंग के लिए गया हूं तो इसे मेरे रिलेशनशिप से जोड़कर देखने लगा जाता है. लोगों को मजा आता है लिखने में लोग लिखते हैं. अभी मैं कितना रोक लूंगा.’ आपको बता दें कार्तिक और कृति की फिल्म लुका छुपी 1 मार्च को रिलीज़ होगी.