
अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्ही के सरकार के विधायक ने लगाया गंभीर आरोप, कसा तंज,,,इगलाश से बीजेपी विधायक ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा “”में प्रधानमंत्री की तरह जातिवाद की राजनीति नही करता””,, चुनाव नज़दीक है ऐसे में बीजेपी विधायक द्वारा अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री पर ऐसा आरोप लगाना कही न कही अपनी सरकार से असुंतष्टि दर्शाता है ।।
दरअसल अलीगढ़ की विधानसभा इगलास से बीजेपी विधायक राजवीर सिंह दिलेर उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीण गरीब महिलाओं के लिए गैस कनेक्शन वितरण करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, जिसमें मंच से संबोधित करते हुए इतने लीन हो गए कि खुद को अपनी ही पार्टी से चुने हुए देश के प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप मढ़ दिया, कहा “”मैं कभी जातिवाद की राजनीति नहीं करता जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री करते हैं”” मैं यह नहीं देखता कि हिंदू कौन है मुसलमान कौन है ऐसा नहीं है कि मुसलमान सोचते हैं कि बीजेपी आएगी तो मुसलमान भाइयों पर अत्याचार करेगी, भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास चाहती है हर जाति हर और हर मजहब का आदमी हमारी पार्टी के लिए सभी लोग बराबर हैं कामकाज में कोई भी भेदभाव नहीं करती हमारी पार्टी चुनाव नजदीक आ रहे हैं और आप लोगों को निर्णय लेना है कि किसकी सरकार चुननी है आप सभी लोगों को इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बनाना है,,,,चुनाव नज़दीक है ऐसे में बीजेपी विधायक द्वारा अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री पर ऐसा गंभीर आरोप लगाना कही न कही अपनी सरकार से असुंतष्टि दर्शाता है ।।