अलीगढ़ ब्लॉक टप्पल क्षेत्र के गांव जिकरपुर में मुआवजे की मांग को लेकर धरना

अलीगढ़ ब्लॉक टप्पल क्षेत्र के गांव जिकरपुर में मुआवजे की मांग को लेकर धरना कर रहे किसानों के बीच रविवार दोपहर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुनकर कहा जमीन किसान और गरीबों की अनमोल पूंजी है,इसका किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए,उत्तर प्रदेश ओर सरकार केंद्र सरकार को नींद से बाहर आकर किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिये, कांग्रेस ने जो भूमि अधिग्रहण बिल पास कर कानून बनाया था किसानों के लिए ऐसा कानून पिछले 70 साल में कोई सरकार नही बना सकी और आने वाले 70 सालों में कोई सरकार बना सकेगी ।

अलीगढ़ के टप्पल में चल रहे किसानों के आंदोलन में पहुचे सचिन पायलट ने कहा, किसानों की मुआवजे की मांग को प्रशासन गम्भीरता से ले,कानूनी रूप से किसान मुआवजा अपनी जमीन का मुआवजा मांग रहे है, जमीन किसानों की एक मात्र पूजी है, दिल्ली में बैठी सरकार भी अभी से सुने व किसानों की समस्या का शीघ्र समाधान करे।

कांग्रेस सरकार ने किसानों की समस्या को देखते सन2013 में संसद में भूमि अधिग्रहण बिल पास कराकर जो कानून बनाया है ऐसा कानून पिछले 70 साल में किसी सरकार ने नही बनाया और आगामी 70 साल में कोई सरकार नही बना पायेगी,योगी योगी आदित्यनाथ राजस्थान में चुनाव प्रचार में गये तो वहाँ किसानों, युवाओं ओर बेरोजगारों की समस्याओं के निकालने की बात को छोड़कर हनुमान जी के गोत्र व देवी देवताओं पर टिप्पणी करने का कार्य कर रहे थे,किसानों को मुआवजा कैसे मिले इसकी उन्हें कोई चिंता नही थी,वह ओर कांग्रेस किसानों के साथ सदैव तटपर खड़े है।