
चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए सोमवार राहत लेकर आया है। उन्हें रेलवे के आइआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में नियमित जमानत मिल गई है। रांची के रिम्स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे लालू को दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने बेल दी है। उन्हें सोमवार को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है।
इससे पहले लालू प्रसाद यादव को रांची के रिम्स से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली की अदालत में पेश कराया गया। इस दौरान लालू प्रसाद की ओर से नियमित जमानत की मांग की गई। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। लालू के साथ ही उनकी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी कोर्ट ने नियमित जमानत प्रदान कर दिया है। केस की अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी।