
एएमयू वीसी को हटाना तो दूर अपनी सरकार की चिंता करें,मानसिक संतुलन खो बैठे हैं मंत्री,अगर कार्यवाही नहीं हुई तो 20 फरवरी को एएमयू सर्किल पर भगवा झंडा जलाएंगे:-नदीम अंसारी (पूर्व उपाध्यक्ष, एएमयू छात्र संघ)
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में निकाली गई बिना परमिशन तिरंगा यात्रा के बाद उपजे विवाद में छात्रों को दिए गए शो कॉज़ नोटिस को लेकर भाजपा मंत्री रघुराज सिंह द्वारा वीसी को हटाने की धमकी के जवाब में एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष व एएमयू राइडिंग क्लब के कप्तान नदीम अंसारी ने दो टूक कहा कि मंत्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, वीसी को हटाने की बात दूर है पहले अपनी सरकार बचाने की चिंता करें,उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने से पहले सबको सूचना दी जाती है जिसमें सभी लोग शामिल होते,लेकिन ये यात्रा एक संगठन की तिरंगा यात्रा थी। उन्होंने कहा कि इन लोगों के हाथ में तिरंगा और दिल मे दंगा रहता है। नदीम अंसारी ने साफ कहा कि अगर इन लोगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो 20 फरवरी को एएमयू सर्किल पर हम भगवा झंडा जलाएंगे,क्योंकि ये लोग कासगंज जैसी घटना करा सकते हैं।