माता-पिता के स्टारडम का फायदा उठाने में असफल रहे ये बॉलीवुड सितारें, हर फिल्म में हुए फ्लॉप

बॉलीवुड में लगातार स्टार्स की तादाद बढ़ती रहती है एक के बाद एक स्टार हर रोज लाइमलाइट में रहता है ऐसे में यदि बात स्टार किड्स की करें तो आम तौर पर किसी स्टार का बेटा य बेटी स्टार ही बनेगा ऐसा कहा जाता रहा है हालांकि ऐसा होता भी है और वही किसी स्टार के स्टारडम का फायदा स्टार किड्स को जोरों शोरो से मिलने लगता है जो कि उनकी पॉपुलेरिटी में चार चांद लगा देते है।लेकिन आज हम उन स्टार किड्स की बात कर रहे है जो कि इसका फायदा उठाने में असफल रहे जी हां और अपनी हर फिल्म में फ्लॉप की सीढ़ी पर चढ़ते गये।

तुषार कपूर– बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे होने के बावजूद आज तुषार कपूर एक फ्लॉप हिरो की लिस्ट में गिने जाते है।वैसे तो तुषार को बहुत कम फिल्मों में बतौर अभिनेता देखा गया। लेकिन जितने में भी देखा गया वो सभी फ्लॉप फिल्में थी।

महाक्षय चतुर्वेदी– बॉलीवुड के महानायक मिथुन चतुर्वेंदी के बेटे महाक्षय को दर्शक फिल्म हॉन्डट से जानते हैं।हालांकि आज महाअक्षय एक फ्लॉप हिरो है जिन्हें कोई ना उनके काम से जान पाया है।

सोहा अली खान- इसी लिस्ट में बॉलीवुड की लिजेंन्ड्री अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा भी है जिन्होनें यूं तो कई फिल्मो में कई बडे अभिनेताओं के साथ काम किया लेकिन इसके बावजूद सोहा का करियर इंडस्ट्री में फ्ल़ॉप रहा।

ईशा देओल- बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की दोनों ही बेटियों का करियर इंडस्ट्री में हिट नहीं हो पाया हालांकि दोनों ने कई बार अपनी किस्मत बॉलीवुड के करियर में आजमाई थी।

हर्षवर्धन कपूर– बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर के बेटे होने के बावजूद हर्ष अपना करियर ब़ॉलीवुड में नहीं चमका पाए।आज 2 फिल्में देने वाले हर्ष की पहचान पर किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं आया।