प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, घर लेकर आते हैं ये बीमारियां

जहां एक तरफ पूरी दुनिया में प्रदूषण से बचने के लिए एंटी-प्लास्टिक गो ग्रीन का नारा लगाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ लोग धड़ल्ले से प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। छोटी दुकान हो या फिर कोई बड़ा स्टोर हर जगह प्लास्टिक कि थैली आपके जीवन का हिस्सा बनी हुई है।

प्लास्टिक का इस्तेमाल आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है
ऐसे में जरूरत है ये समझने की कि कैसै प्लास्टिक का इस्तेमाल आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जब कभी आप सब्जी या फल बाजार से प्लास्टिक की थैली में घर लेकर आते हैं तो आप कई बार उसे प्लास्टिक से तुरंत बाहर निकालकर रखना भूल जाते हैं और यही एक भूल आपके स्वास्थ के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है। आइए जानते हैं आखिर कैसे।

बंद प्लास्टिक में रखी हुई चीजों में हवा नहीं लगता और सामान जल्दी खराब हो जाते हैं
बंद प्लास्टिक में रखी हुई चीजों में हवा नहीं लगती। जिसकी वजह से इसके अंदर रखा सामान जल्दी खराब हो जाता है। इसके बाद प्लास्टिक में रखी आपकी फल और सब्जी पर बैक्टीरिया अटैक करके उसे जल्दी खराब कर देते हैं।

इसके अलावा अगर आप प्लास्टिक में लिपटे जंग फूड का सेवन ज्यादा करते हैं तो जितनी जल्दी हो सके अपनी इस आदत में बदलाव कर दें। बता दें, ऐसे खाने में सबसे ज्यादा केमिकल्स पैदा होते हैं। इससे बचने के लिए हमेशा प्लास्टिक का इस्तेमाल करने की जगह ब्राउन पेपर का यूज करें।