
मनुष्य का शरीर अद्भुत है, वह उसकी फितरत, उसके स्वभाव से जुड़ी कोई भी बात छिपाता नहीं है। स्त्री अपने साथ घर में सौभाग्य लेकर आती है। यूं तो हर बेटी या हर स्त्री, अपने ससुराल और अपने माता-पिता के लिए लकी ही होती है परन्तु सामुद्रिक शास्त्र के अंतर्गत सौभाग्यशाली महिलाओं की कुछ विशेषताओं का भी उललेख किया गया है।
आपको पता है कि हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य का रहस्य हमारे कर्म से जुड़ा होता है लेकिन आपने कभी ये सुना है कि आपके भविष्य का रहस्य आपके पत्नी के पैरों में छिपा होता है। जी हां ये सच है हमारे भविष्य का रहस्य हमारे पत्नी के पैरों से पता चल सकता है।
एक मनुष्य के पैर और हाथ में पांच उंगलियां होती हैं। अंगूठे / सबसे बड़ी पैर की अंगुली, तर्जनी / दूसरे पैर की अंगुली, मध्यम उंगली / तीसरे पैर की अंगुली, अनामिका / रिंग उंगली / चौथे पैर की अंगुली, और छोटी उंगली / थोड़ा पैर की अंगुली।
प्राचीन विद्वानों के अनुसार अर्धनारीश्वर (शिव-शक्ति) की तरह, हर आदमी एक औरत और एक पुरूष के बिना पूरा नहीं होता है। इस अनुसार हर मनुष्य का भविष्य उसके साथी के से जुड़ा होता है उसके साथी के शरीर में उसके किस्मत का रहस्य छिपा होता है।
ये संकेत अपने साथी के भाग्य, लक्षण, आदि के बारे में आगाह कराता है। एक महिला के पैर में उनके पति के भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताता है।
एक औरत के पैर में अगर चक्र, स्वस्तिक या भालू का चिन्ह बना हो उसका पति एक राजा बनेगा और वो उसकी रानी।