
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मनाया गया 70वां गणतंत्र दिवस। इस मौके पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो.तारिक़ मंसूर ने इस अवसर पर सभी देश वासियों और एएमयू के सभी स्टाफ़ प्रोग्राम में पार्टीसिपेट करने आये बच्चों को बधाई देने के साथ साथ ही एएमयू में चल रही तिरंगा यात्रा कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर कहा कि कोई कुछ नहीं हुआ है। हम लोग पूरा हफ़्ता गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर कार्यक्रम की परमिशन लेनी पड़ती है। क्योंकि अकैडमिक सेशन चल रहा है इसलिए बिना परमिशन कोई कार्यक्रम नही हो सकता। उन दो छात्रों को नोटिस दिया गया है। और कोई बात नहीं है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 70वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर एएमयू के सभी स्कूलों ने अपने हाथों में तिरंगा फ़हराने से लेकर इको क्लब द्वारा इको फॉक्स रन रैली निकाली गई, ग्रीन अलीगढ़ क्लीन अलीगढ़ को साफ़ रखने के लिए रैली के ज़रिए से स्कूली बच्चों ने एक अच्छा msg अवाम को दिया।
वही पब्लिक रिलेशन एमआईसी प्रोफ़ेसर शाफ़े किदवई ने कहा की एएमयू में 70वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, मुशायरे से लेकर सभी स्कूलस फैकल्टीज़ में अलग अलग प्रोग्राम बराबर एक हफ़्ते तक चलेंगे, तिरंगा फ़हराने से लेकर एक्स्ट्रा केरिकूलर एक्टिवटीज़ के साथ साथ बड़ी धूमधाम से 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।