
बीजेपी युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, हजारों की तादाद में तिरंगा बाइक रैली में मौजूद रहे बीजेपी युवजन, पुलिस फोर्स ने एएमयू कैंपस में तिरंगा यात्रा को घुसने से रोका, जमकर लगे हिंदुस्तान जिंदाबाद वंदे-मातरम के नारे, बिना किसी परमिशन के निकाली गई इतनी बड़ी तिरंगा बाइक रैली।
दरअसल गणतंत्र दिवस के दिन भारत में कई जगह तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर विवाद लगातार सामने आए हैं, उसी कड़ी में एएमयू में तिरंगा यात्रा निकाले जाने पर छात्रों को नोटिस दिए गए तो उसके जवाब में बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने बिना परमीशन जिले में तिरंगा यात्रा को निकालते हुए एएमयू कैंपस तक जाने का ऐलान किया था, जिसके तहत आज बीजेपी युवा मोर्चा के बैनर तले हजारों की संख्या में युवाओं ने घंटा घर से तिरंगा यात्रा शुरू करके विभिन्न मार्गों से होते हुए एएमयू कैंपस की ओर कूंच किया, इस दौरान पुलिस ने बीच-बीच में बेरिकेडिंग कर रोकने का प्रयास किया लेकिन यह तिरंगा यात्रा जोर शोर से वंदे मातरम, भारत माता की जयकारों के साथ आगे बढ़ती गई, और एएमयू कैंपस के करीब सर्किल तक पहुंच गई, जहां पुलिस ने इस यात्रा को शहर की ओर डायवर्ट कर दिया, लेकिन तिरंगा यात्रा के दौरान देखा गया कि पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए,,,,बीजेपी युवा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह का कहना है कि एएमयू सर्किल भारत के शहर अलीगढ़ में होते हुए भी अलग सा बताया जाता है, जहां तिरंगा यात्रा को जाने नहीं दिया जाता, हालांकि यह तिरंगा यात्रा शहर के अन्य इलाकों में भी चल रही है।