
अक्सर देखा जाता है कि लोग खाना खाते समय बीच में पानी पीते है। वहीं कुछ लोग खाना खाने के बाद तुरंत ही पानी पी लेते है। यदि आप भी खाना खाते समय इस प्रकार की गलती करते है तो आप पहले अपनी इस गलती को सुधार ले। क्योंकि यह आपके सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। हाल ही में एक शोध में खुलासा हुआ है कि खाना खाते समय पानी पीना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
आपको बता दें कि जब लोग बाहर लंच या डिनर के लिए जाते है। तो वे आर्डर में पिज्जा, भटूरे और बरगर आदि फास्टफूड खाते है। इन फास्टफूड के साथ वे सॉफ्ट ड्रिंक भी साथ में लेते है। लेकिन यह भी आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
गौरतलब है कि खाने के बीच में पानी या किसी भी तरह का सॉफ्त ड्रिंक पीने की वजह से आपने जो भी खाया है। तो वह खायी हुई चीज पच नहीं पाती है। इतना ही नहीं इससे आपकी प्रतिरोधकता क्षमता पर भी असर पड़ता है। इसके साथ ही खाना खाते समय बीच में पानी या सॉफ्ट ड्रिंक पीने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। जो कि यह सीधा हमारे पाचन तंत्र को प्रभावित करता है।
इससे आपका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसके साथ ही हमारे शरीर में वसा का जमाव बढ़ जाता है। इससे हमारी पाचन क्रिया भी कमजोर हो जाती है। जिससे खाना ज्यादा समय तक हमरे पेट में रहता है। जिससे एसिडिटी होेने लगती है और खून में ग्लूकोज का खतरा भी बढ़ जाता है।