
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री व बजरंग पूनिया समेत आठ खिलाड़ियों के पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर इसका एलान किया गया है।
हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी जिंदगी का 15 साल क्रिकेट को दिया। 22 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का क्रिकेट में बड़ा योगदान है।
गौरतलब है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गौतम गंभीर के खेल में योगदान और ‘कम वंचित लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने’ की कोशिश की पत्र लिखकर जमकर सराहना की थी। पत्र में पीएम मोदी ने टी20 विश्व कप 2007 और विश्व कप 2011 में भारत को चैम्पियन बनाने में गंभीर के योगदान का विशेष उल्लेख किया था।