
हिंदू धर्म में माघ के महीन को बहुत ही खास और पवित्र माना जाता हैं वही इस महीन को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण भी समझा जाता हैं। आपको बता दें, कि इस बार यह माघ का पवित्र महीन 22 जनवरी से शुरू हो चुका हैं। जो मंगलवार 12 फरवरी तक बना रहेगा।
वही हिंदू धर्म शास्त्र में इस खास माह को लेकर कई सारे नियम होते हैं। जिसका मनुष्य को पालन करना होता हैं। अगर जो व्यक्ति इस पूरे माघ के महीन में इन नियमो का पालन कर लेता हैं,तो उसका सारा जीवन सुख से व्यतीत होता हैं। तो आइए जानते हैं,कि क्या हैं वो नियम और इस माघ के महीने में हमे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार इस माघ के महीने में विधि विधान के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की जानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की हर मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और उसका जीवन सफल हो जाता हैं। वही माघ के महीने में सूर्योदय से पहले उठना चाहिए और स्नान करना चाहिए यह बहुत ही शुभ माना जाता हैं।
वही अगर नहाने के पानी में गंगाजल मिला लिया जाये तो वही बहुत ही शुभ होता हैं और इसे पवित्र भी माना जाता हैं। वही माघ में अपने इष्ट देव की भी विधिवत रूप से पूजा अर्चना करनी चाहिए और साथ ही साथ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः इस खास मंत्र का जाप भी करना चाहिए। अगर सभी प्रकार के रोगो से मुक्ति पाना हैं,तो इस माघ के महीने में भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए इससे सारे रोग दूर हो जायेगे।