
कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ आज रिलीज हो गई । फिल्म क्रिटिक्स ने ‘मणिकर्णिका’ को अच्छे रिव्यू दिए हैं । इसके अलावा वेटरेन एक्टर मनोज कुमार ने भी ‘मणिकर्णिका’ की जमकर तारीफ की है । उन्होंने कहा कि कंगना, रानी लक्ष्मीबाई जैसे किरदार करने के लिए ही पैदा हुई हैं ।में जान फूंक दी’

मनोज कुमार ने फिल्म देखी और कहा, ‘मुझे लगता है कि कंगना परदे पर रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने के लिए ही पैदा हुई हैं । फिल्म में हर किसी ने शानदार काम किया है लेकिन कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई के किरदार को परदे पर अमर कर दिया’ । हाल ही में मुंबई में मणिकर्णिका की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी । बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने ये फिल्म देखी । मनोज कुमार फिल्म को लेकर काफी खुश नजर आए । मनोज कुमार ने भी अपने समय बहुत सी देशभक्ति फिल्में की हैं ।