
आजकल ज्यादातर लोग बल चिन या फेशियल फैट की समस्या से काफी परेशान रहते है। क्योकि जिन लोगों को फेशियल फैट होता है उनका मुंह जरूरत से ज्यादा मोटा होता है और चिन भी काफी बाहर निकल जाती है। अगर आप डाइटिंग करते हैं या एक्सरसाइज करते हैं तो उससे आपका शरीर को जल्दी पतला हो जाता है लेकिन चेहरे पर कुछ खास आराम नहीं होता है।
अगर आप भी कुछ इसी तरह की समस्या से परेशान हैं तो अब हरी इलायची का इलाज करेगी। यकीन मानिए गुनगुने पानी के साथ हरी इलायची का सेवन करने से वाकई फेशियल फैट कम होता है। यही नहीं अक्सर वजन कम करने वाली दवाओं में भी हरी इलायची का प्रयोग होता है। तो आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए क्यों फायेमंद है इलायची।
फेशियल फैट के लिए इलायची
अगर आप फेशियल फैट कम करना चाहते हैं तो आज से ही जिस तरह हम बता रहे हैं उसी तरह इलायची का प्रयोग करना शुरू कर दें। इसके लिए रात को खाना खाने के बाद एक ग्लास तेज गुनगुने पानी के साथ 2 इलायची का सेवन करें। आपको हरी इलायची को मुंह में रखना है और इसे बारीक होने तक चबाना है। इसका स्वाद थोड़ा कड़वा जरूर होगा। लेकिन आप यह सोच कर खाना कि यह कड़वा स्वाद सिर्फ कुछ सैकेंड का है और फायदे जिंदगी भर के हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में खुद में अंतर दिख जाएगा।
हरी इलायची के फायदे
# इलायची में बहुत सारे एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो हमारे मुंह के अंदर मौजूद बैक्टीरिया को जड़ से खत्म कर देता है। इसलिए मुंह से आने वाली गंध, सांस की बदबू, मुंह के छाले, मसूडो मे दर्द या सूजन आदि मे बहुत अधिक लाभ देती है।
# इलायची रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर कर फ्री रेडिकल्स का मुकाबला करती है।
# यह हमारी पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। पाचन तंत्र में मौजूद किसी भी प्रकार की समस्या को खत्म करता है। इलायची प्राकृतिक रूप से गैस को खत्म करती है। यह पाचन को बढ़ाने, पेट की सूजन को कम करने व दिल की जलन को खत्म करने का काम करती है। अगर आपको पाचन तंत्र से जुड़ी कोई भी समस्या है तो रोजाना एक इलायची का सेवन करें।
# सर्दी के मौसम में बहुत सारे लोगों को सर्दी जुकाम और गले में खराश की शिकायत रहती है। अगर आप रात को खाना खाने के बाद सिर्फ एक इलायची अच्छे से चबाकर खाते हैं और ऊपर से गुनगुना पानी पीते हैं तो निश्चित रूप से आपकी यह समस्या दूर हो जाती है। इस उपाय को करने के बाद आपको किसी भी एलोपैथी दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।