
हर लड़की की चाहत होती हैं कि उसके बाल लंबे, घने और चमकीले हो, लेकिन भागदौड़ के लाइफ में ऐसा होना बहुत मुश्किल है क्योंकि हमारे पास समय कम होता है और काम ज्यादा ऐसे में हम अपने बाल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे आप अपने बालों की लंबाई बढ़ा सकते हैं।
ऑलिव ऑयल और दही को मिलकर आप अपने बालों के लिए पेस्ट तैयार कर सकते हैं
दही हमारे बालों के लिए बहुत लाभदायक है इसमें एंटी फंगल गुण मौजूद रहते हैं जो हमारे बालों को डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते हैं और स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं। तो आइए जानते हैं दही के इस्तेमाल से आप अपने बालों को कैसे बेहतर बना सकते हैं।
ऑलिव ऑयल और दही
ऑलिव ऑयल और दही को मिलकर आप अपने बालों के लिए पेस्ट तैयार कर सकते हैं और बालों को टूटने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
सामग्री-
1 चम्मच ऑलिव ऑयल
1 कप दही
1चम्मच नींबू का रस
2 कप पानी
बनाने की विधी-
सबसे पहले दो कप पानी में एक नींबू का रस मिलाकर अलग रख दें। अब आप दही और ऑलिव ऑयल को एक साथ मिक्स कर लें। ऑलिव ऑयल और दही के मास्क को तकरीबन 45 मिनट तक बालों में लगाकर छोड़ दें फिर ठंडे पानी से बालों को धोकर शैम्पू कर लें।