साथी से रोज करें भरपूर लड़ाई, नहीं तो टूट सकता है आपका रिश्ता!…

रिश्ते में प्यार और तकरार एक ही सिक्के के दो पहलुओं की तरह हैं. दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हैं. प्रेमी जोड़ों के बीच तकरार होना लाजमी है. खट्टे-मीठे ये पल ही प्यार को लंबे समय तक बरकरार रखते हैं. आइए जानते हैं पेमी जोड़ों को किस बात पर लड़ाई करनी चाहिए और क्यों.

प्यार में तकरार होना आम बात है लेकिन एक मोड़ ऐसा भी आता है जब लोगों को साथी के साथ रहते हुए भी अकेलापन महसूस होता है. तो इस बात को लेकर बेझिझक आप अपने साथी से लड़ सकते हैं.

कई बार ऐसा होता है जब पुरुष अपनी महिला साथी से अपेक्षा करते हैं कि वो घर का सारा काम काज करें. अगर आप ऑफिस से आने के बाद थकी हुई हैं तो अपने साथी से किचन में सहयोग करने के लिए कह सकती हैं.

कामकाजी लड़कियां ससुराल में रहना पसंद नहीं करती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो शादी से पहले ही साथी से इस विषय में बात कर लें.

पैसा भगवान नहीं है लेकिन भगवान से कम भी नहीं है. पैसे के बिना प्यार फीका पड़ जाता है. बाद में पैसों को लेकर किचकिच न हो इसलिए इस सिलसिले में पहले ही बात कर लें. पै