पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़

अलीगढ़ थानां पाली मुकीमपुर क्षेत्र में तोक्षी मौड़ पर पुलिस और  बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,
मुठभेड़ के दौरान ,20हजार के ईनामी बदमाश सूरज बघेल के पैर में लगी गोली,घायल बदमाश को जिलाअस्पताल में कराया गया भर्ती,मोके से डिस्कवर बाइक,तमंचा कारतूस बरामद।एक माह पूर्व थानां गभाना क्षेत्र में बीयर से भरे ट्रक लूटकांड का था मास्टरमाइंड।पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़

थानां पालीमुकीमपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा जानकारी मिली कि एक माह पूर्व थानां गभाना क्षेत्र में बीयर भरे ट्रक को लूटने वाला वांछित मास्टरमाइंड सूरज बघेल कुछ देर बाद बाइक द्वारा तोछी मौड़ पर होकर गुजरने वाले है,पुलिस टीम ने तोछी मोड़ पर चैकिंग शुरू कर दी,चैकिंग के दौरान तोछी मौड़ पर 

बाइक पर आ रहे सूरज बघेल ने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया ,पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी,पुलिस की जबाबी कार्यवाही में सूरज के पैर में गोली लग गयी ,पुलिस पार्टी ने घायल सूरज बघेल को दबोच कर उपचार के लिए जिला मलखानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया है,उसके कब्जे से बाइक,तमंचा, दो खोखा कारतूस,दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए है,आरोपी 10 दिसम्बर 2018 को बीयर से भरे ट्रक की लूट करने और योजना बनाने का मास्टर माइंड था,जिस पर 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित चल रहा था।