शुरू हुई अमेजन की सेल, REDMI Y2 पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

अमेजॉन इंडिया पर 20 जनवरी 2019 यानि ची आज से रिपब्लिक डे ग्रेट इंडियन सेल की शुरुआत हो चुकी है. इस सेल में शाओमी का  रेडमी वाय2 काफी भारी मात्रा में छूट के साथ मिलगा. यूं तो सेल में  ऑनर, नोकिया, सैमसंग और शाओमी के स्मार्टफोन पर भी भारी छूट दी जाएगी. लेकिन इस फोन ने काफी तहलका मचा रखा हैं. कहा जा रहा हैं कि रेडमी वाय2 अबतक की सबसे कम कीमत पर बिकेगा. तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

आपको जानकारी के लिए बता दें कि गणतंत्र दिवस की नजदीकी को देखते हुए कंपनी ने इस सेल की शुरुआत की हैं. वहीं दूसरी ओर फ्लिपकार्ट की सेल की शुरुआत भी आज से हुई हैं. फिलहाल बात करें  रेडमी वाय2 की तो इस सेल में रेडमी वाय2 सिर्फ 7,999 रुपये में आप खरीद सकेंगे.

जानकारी की मुताबिक़, इस फोन को भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया गया था. जबकि सेल में यह काफी छूट में बिक रहा हैं. फिलहाल सेल में आपको इसका 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 9,999 रुपये में मिल रहा हैं. जबकि अगर आप इस दौरान एचडीएफसी के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो अलग से 10 फीसदी की और भी छूट मिलेगी.