
लड़कियों के लिए अगर स्लीवलैस या ड्रेस पहननी हो तो वैक्सिंग कराना और भी जरुरी हो जाता है। ऐसे में शरीर से अनचाहे बालों को निकालने के लिए हर तरह के प्रयास किए जाते हैं। कई बार लड़कियां महीने में दो बार वैक्सिंग कराती हैं। रेजर या हेयर रिमूवर के इस्तेमाल से कई बार बाल फिर जल्दी लौट आते हैं इसके लिए वैंक्सिंग ही सबसे बेहतर रहती है लेकिन ज्यादा वैंक्सिग कई तरह की समस्याओं को जन्म देता है। आएये जानते हैं कि वैंक्सिंग से क्या-क्या नुकसान होते हैं…
ज्यादा वैक्सिंग आमतौर पर त्वचा को लाल को लाल कर देती है। वैक्सिंग कराने के तुरंत बाद त्वचा पर एक तरह की लाली आ जाती है। कई बार कुछ लोगों की त्वचा काली भी पड़ जाती है।
वैक्सिंग के बाद कई बार काली त्वचा होने की वजह से स्किन एनएवन हो जाती है जो खराब लगती है। बालों को जड़ों से तोड़ने की वजह से कई बार सेल्स नष्ट होने की वजह से सूजन भी आ जाती है।
कई बार ज्यादा वैक्सिंग कराने से स्किन की टाइटनेस या कसाव भी कम हो जाता है और त्वचा ढीली पड़ जाती है। त्वचा पर झुर्रियां तेजी से पड़ने लगती हैं।
बार-बार वैक्सिंग कराने के बाद कई बार इंफेक्शन भी होता है। वहीं अगर पार्लर में सफाई सफाई ना रखी जाए तो ये भी स्किन को नुकसान कर सकता है। इसलिए वैक्सिंग के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
बार-बार वैक्सिंग से त्वचा पर लाली पड़ जाती है। कई हार हल्की ब्लीडिंग जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। कई महिलाओं को वैक्सिंग कराते समय वैक्स स्ट्रिप खींचते ही खून निकल आता है।