
चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आजकल लड़कियां पार्लर में जाकर महंगे से महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं। इस ट्रीटमेंट के जरिए ब्यूटी की प्रॉब्लमस से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन कई बार तो कैमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स की वजह से एलर्जी भी हो जाती है। झाइंया, डार्क स्किन, डेड सैल आदि जैसी छोटी-मोटी परेशानियों से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीके अपना सकते हैं।
इन नेचुरल चीजों में ब्लीचिंग एजेंट होता है जो दाग को हल्का करने का काम करते हैं। इनके प्रयोग से कुछ ही दिनों में चेहरे की झाइयां, पिंपल्स के दाग, डार्क आई सर्कल, चोट के निशान और चिकनपॉक्स के निशान हटाने में मदद मिलती है। ये सारी चीजें ऐसी हैं जो हर घर में मौजूद भी होती हैं। तो आइए आज इन ब्लीचिंग एजेंट्स को जानें..
खट्टी चीजों से हटाएं दाग धब्बे
नींबू, टामाटर, विनेगर ये सब नेचुलर चीजें हैं जो दाग धब्बों को हल्का कर खत्म कर देती हैं। बस इन चीजों को लगाने से पहले एक बात याद रखें ये सारी चीजें सिर्फ दाग पर लगाएं। आसपास की स्किन को इससे बचाएं। क्योंकि ये ब्लीचिंग एजेंट्स हैं जो आसपास की स्किन पर लगने से उसे भी ब्लीच करने लगेंगी। इन्हें रोज दाग पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
प्याज और आलू
प्याज में सलफर होता है जो झाईं जैसे दाग को कम करने का काम करता हे। विनेगर में भी ये गुण होता है। जबकि आलू में आंखों के आस का कालापन, सन टैन और हल्के दाग को कम करने का काम करता है।
शहद
चोट के निशान कम करने में शहद फायदेमंद है। कुछ बूंद शहद निशान पर रोज लगाएं। शहद और नींबू साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। मुलतानी मिट्टी में इसे मिलाकर लगाने से चेहरे में ग्लो भी आता है दाग भी हल्के होते जाते हैं।
चंदन
शुद्ध चंदन में दाग-धब्बों को खत्म करने का गुण है। केवल पानी में मिलाकर भी लगाया जाए तो ये असरदार होता है लेकिन इसे गुलाबजल या दूध में मिला कर लगाए।
केले का छिलका
पोटेशियम से भरा हुआ केले का छिलका बहुत ही असरदार होता है। इसे चेहरे पर मलने से दाग-धब्बे ही नहीं खुले हुए पोर्स भी धीरे-धीरे भरने लगते हैं।