सुख-समृद्धि का प्रतीक हैं ये तीन पौधे, घर में लगाने से होती है धन वृद्धि

अधिकतर सभी घरों में छोटे बड़े पेड़-पौधे होते हैं, ये पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वास्तुशास्त्र में कुछ पौधो को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये माना जाता है कि अगर ये पौधे घर में हो तो घर नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहता है और घर के सदस्यों में आपस में प्रेम बना रहता है। हम आपको यहां ऐसे खास तीन पौधों के बारे में बता रहे हैं जो सुख-समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में ……..

तुलसी का पौधा :-

तुलसी का पौधा घर में रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है, ये माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर के सदस्यों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

गुडहल का पौधा :-

गुडहल के पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है, यह पौधा शांति का प्रतीक होता है और इसे घर में लगाने से घर के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है।

केले का पौधा :-

केले का पौधा घर में लगाने और उसकी पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। केले का पौधा भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है, जिस घर में केले का पौधा होता है उस घर में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास रहता है।