
पुराने जमाने में जब महिला बच्चा पैदा करती थी तो उसके बाद में महिला को कभी अकेला नहीं छोड़ा जाता था और उसके हाथ में एक छोटासा चाकू दे दिया जाता था। अक्सर आपने देखा होगा जब कभी बच्चे सोते सोते ड़र जाते हैं तो उनके तकिये के नीचे कैंची या चाकू रखा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि कैंची और चाकू आफके पास नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिसमें तकिये का इस्तेमाल कर आफ अपनी बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकते है। आईए जानते हैं इन उपायो के बारे में…
चाकू या कैंची – अपने तकिए के नीचे लोहे की कोई चीज जैसे चाकू या कैंची रखकर सोने से बुरे विचार नहीं आते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा को आपके पास आने से रोकते हैं।
सौंफ – सफेद कपड़े में सौंफ बांधकर तकिए के नीचे रखकर सोने से यह राहु दोष दूर करने में मदद करता है। ऐसा करने से आपको बुरे सपने और मानसिक परेशानियां से छुटकारा मिलता है। इस उपाय से राहु का बुरा प्रभाव कम होता है।
लहसून की कलिया – सोते समय अपने तकिए के नीचे लहसून की कलिया रखकर सोने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर आपको अच्छी नींद में मदद करेगा।
सोना या चांदी – आप अपने सिरहाने के सोना या चांदी का आभूषण रखकर सोएं। इससे मंगल दोष दूर होता है।