महिलाये अपने बूब्स को कम करने के लिए अपनाये ये घरेलू नुस्खे…

नई मां बनने पर महिला के शरीर में बहुत सारे हार्मोनल चेंजेज होते हैं जिससे कि ब्रेस्ट सूजे हुए लगने लगते हैं जब आप ब्रेस्ट फीड करा रहीं होती हैं तो आपके ब्रेस्ट फूल जाते हैं या बड़े हो जाते हैं और जब स्तनपान रुक जाता है तो ब्रेस्ट का आकार नॉर्मल हो जाता है। ब्रेस्ट कई कारणों से बढ़ सकते हैं। अगर स्तन बहुत ज्यादा बड़े हो जाते हैं या ढीले होने लगते हैं तो यह देखने में भी अच्छा नहीं लगता है और आपको इससे दैनिक जीवन में भी असुविधा होने लगती है। इसलिए ब्रेस्ट का एक सही आकार होना महिला के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए महिलाओं को अपने स्तनों की देखभाल समय-समय पर करते रहनी चाहिए। इसका प्रभाव आपकी सेहत पर भी दिखेगा और सुंदरता पर भी।

हल्दी और नीम – स्तनपान के समय ब्रेस्ट का आकार सूजन के कारण बढ़ जाता है। हल्दी और नीम का मिश्रण एक आयुर्वेदिक उपाय है जिससे आप ब्रेस्ट की सूजन को कम कर सकती हैं और उन्हें सही आकार का बना सकती हैं।इस उपाय के लिए मुट्ठी भर नीम की पत्तियां 4 कप पानी में गलाएं। अब इस मिश्रण को छान ले और दस मिनट तक रखे रहने दें। अब इसमें दो चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और थोड़ा सा शहद भी मिला ले। इस मिश्रण को अच्छे से घोल लें और गरम-गरम ही इसे पी जाएं। ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए कुछ महीनों के लिए इस उपाय को करते रहे।

एग वाइट – एग व्हाइट को ब्रैस्ट कम करने के लिए बेस्ट होम रेमेडी माना जाता है। यह आपकी चेस्ट के हिस्से को टाइट करता है और ट्रिम करने में मदद करता है जिससे आपके ब्रेस्ट कम साइज के दिखाई देते हैं।इसको ब्रेस्ट पर लगाने के लिए अंडे से एग व्हाइट को अलग कर लें और इस को एक स्मूथ क्रीम बनने तक व्हिस्क (फेटे) करें। अब इस क्रीम को अपने ब्रेस्ट के नीचे के हिस्से में लगा ले। इसे 30 मिनट तक लगे रहने दे। अब एक प्याज का जूस बना ले और उसे एक गिलास पानी में मिलाएं। अब इस प्याज के जूस से एग व्हाइट को साफ करें। फिगर कम करने के लिए इसको रोजाना दिन में एक बार करें।

अदरक – अदरक आपके शरीर के पाचन शक्ति को बढ़ाता है, जिससे आपको फैट बर्न या चर्बी घटाने में मदद मिलती है।ब्रेस्ट ज्यादातर फैटी टिशु से बने होते हैं और अदरक आपके स्तनों के फैट को कम करने में मदद करता है जिससे ब्रेस्ट का साइज भी कम होता है।अदरक का इस्तेमाल करने के लिए उसको छील के किस ले।

अब एक कप पानी में एक चम्मच किसा हुआ अदरक मिलाएं और इस मिक्सचर को 10 मिनट तक गर्म करें। इस मिक्सचर को छान लें और धीरे-धीरे पिए। रोजाना दिन में 2-3 कप अदरक की चाय का सेवन करें। इसमें आप चाहें तो शहद भी मिला सकती हैं।