शॉन मार्श बने ऑस्ट्रेलिया के लिए पनौती, पिछले 4 बार शतक बनाने के बाद भी हारी टीम

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज शॉन मार्श बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। एडिलेड में खेले गए भारत के खिलाफ दूसरे वन-डे में उन्होंने 131 रन की पारी खेली। सिडनी में हुए पहले मुकाबले में भी उनके बल्ले से 54 रन निकले थे। बावजूद इसके उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए पनौती समझा जा रहा है।

दरअसल, शॉन मार्श अपनी पिछली आठ पारियों में चार शतक जड़ चुके हैं।

131 बनाम इंग्लैंड, कार्डिफ (ऑस्ट्रेलिया 38 रन से हारा)
101 बनाम इंग्लैंड, डरहम (ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से हारा)
106 बनाम दक्षिण अफ्रीका, होबार्ट, (ऑस्ट्रेलिया 40 रन से हारा)
131 बनाम भारत, एडिलेड, (ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से हारा)

हैरान करने वाली तो यह है कि इन चारों ही मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया के लिए शॉन मार्श का शतक लगाना अशुभ हो रहा है। अब 18 जनवरी को मेलबर्न में होने वाले आखिरी और निर्णायक मुकाबलों में मार्श चाहेंगे कि वे शतक भी लगाए और टीम को जीत भी दिलाए।

सिडनी में होने वाला पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। दूसरे मैच में दोनों ही टीम के बीच कांटे की टक्कर थी। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का मार जीत पक्की की और अगली गेंद पर एक रन लेकर टीम को जीत दिलाई।