भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की टीम, इन खिलाडियों की हुई वापसी

भारत के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. मिचेल सेंटनर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और टॉम लाथम की न्यूजीलैंड टीम में वापसी हुई है. 

इन खिलाडियों को किया गया शामिल 

जानकारी के लिए बता दें भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज 23 जनवरी से शुरू होने वाली है. इसके बाद इनके बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सूत्रों के अनुसार कॉलिन डी ग्रैंडहोम को जिमी नीशम की जगह टीम में शामिल किया गया है. नीशम को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी. लाथम की टिम सिफर्ट की जगह टीम में वापसी हुई है. टिम सिफर्ट दो मैचों में केवल 33 रन ही बना सके थे. बता दें इससे पहले मिचेल सेंटनर ने पिछला वनडे पिछले साल मार्च में खेला था. 

टीम इस प्रकार 

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रैसवेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी और रॉस टेलर.