रोजगार में आरक्षण नही दिए जाने पर दिव्यांगों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर निकाल मार्च

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दिव्यांगों को रोजगार में चार प्रतिशत आरक्षण नही दिए जाने पर दिव्यांगों ने सर्किल चौराहा से कलेक्ट्रेट तक अमुवि प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर निकाल मार्च,सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंप कर आरक्षण को अमल में नही लाने वाले अमुवि वीसी ओर रजिस्ट्रार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन पिछले 22सालों से दिव्यांगों को रोजगार में आरक्षण नही देकर उनके अधिकारों का हनन कर रहा है,जबकि 1996 में एक्ट के तहत 3%आरक्षण निहित किया गया था,जिसे 2016 में बढ़कर 4% कर दिया गया,विश्वविद्यालय प्रशासन  सामान्य वर्ग की सलेक्शन कमेटी करा रहा है और दिव्यांगों की सलेक्शन कमेटी नही कराकर दिव्यांगों के साथ पक्षपात कर रहा है,इसके विरुद्ध आज दिव्यांगों ने मार्च निकाला कर विरोध प्रदर्शन कर विरोध जताकर,दिव्यांगों के साथ रोजगार में आरक्षण में पक्षपात करने बाले अमुवि वीसी ओर रजिस्ट्रार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

2दिव्यांगों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर अमुवि प्रशासन द्वारा आरक्षण नही देने की बात करते हुए दिव्यांगों को आरक्षण दिलाने की मांग की है,साथ ही अमुवि में रोजगार में दिव्यांगों आरक्षण नही देने वाले अमुवि के प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।