
सूंदर नाख़ून लड़कियों की हाथो की सुंदरता में चार चाँद लगा देते है और लड़किया अपने नाखुनो को सूंदर रखने के लिए पता नहीं क्या क्या तरिके अपनाती है।
आजकल मार्केट में हर तरिके की नैल्पेंट्स मिल जाएगी।
नेलपेंट को वापिस उतरने के लिए नेलपेंट रिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन नेलपेंट के रिमूवर के रोज इस्तेमाल करने से नाखुनो की चमक खराब हो जाती है वो डल दिखने लग जाते है इसलिए आज हम आपको ऐसे नेलपेंट हटाने के ऐसे घरेलू उपाय बताते है जिनसे आपके नाखुनो की चमक बरकरार रहेगी और नेलपेंट भी उत्तर जाएगी।
गर्म पानी :नेलपेंट को छुड़ाने के लिए इससे आसान तरीका कोई नहीं हो सकता है इसके लिए एक कटोरी में गर्म पानी ले और अपने नाखुनो को 10 मिनट के लिए उसमे डूबोके रखे उसके बाद कॉटन से मल ले आपका नेलपेंट झट से उत्तर जायेगा।
टूथपेस्ट :थोड़ा सा टूथपेस्ट अपने नाखुनो पर लगा लीजिये और इसे अब कॉटन की मदद से धीरे धीरे रगड़ कर उतार ले कुछ ही देर में नाख़ून एकदम साफ हो जायेंगे।
अल्कोहोल :कॉटन बाल ले और उसे अल्कोहोल में डूबा ले और धीरे धीरे अपने नाखुनो पर रगड़े ऐसा करने से नेलपेंट उतर जाएगी।
सिरका :सिरके की एक कटोरी में डाल ले और उसमे कुछ बुँदे निम्बू के रस की डाल ले और इससे अपने नाखुनो की नेलपेंट उतार ले नाख़ून एकदम साफ हो जायेंगे।