
लाल प्याज की तरह ही हरी प्याज में भी बहुत से गुण पाए जाते हैं हरी प्याज को हम स्प्रिंग अनियन भी कहते हैं।
हरा प्याज खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसमें बहुत से पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
जिन व्यक्तियों को सर्दी जुखाम की समस्या है उनके लिए हरी प्याज का प्रयोग बहुत ही फायदेमंद साबित होगा इसके अलावा जिन व्यक्तियों को दमा और सांस की समस्या है उनके लिए भी हरी प्याज बहुत ही लाभदायक माना गया है।
हरे प्याज का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है हरे प्याज में कोलेस्ट्रोल और ऑक्सीडेशन को कम करने के गुण पाए जाते हैं इसके साथ ही हरे प्याज के इस्तेमाल से हृदय धमनी रोग का खतरा भी कम होता है।
हरे प्याज में विटामिन सी और विटामिन K पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो हमारी हड्डियों के विकास में बहुत ही फायदेमंद होता है यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है।
हरी प्याज के इस्तेमाल से कैंसर का खतरा भी काफी हद तक कम किया जा सकता है हरे प्याज में उचित मात्रा में सल्फर पाया जाता है जो कैंसर की संभावना को कम करता है हरे प्याज में पेक्टिन पाया जाता है जो पेट का कैंसर ठीक करता है।