रेसिपी :रोटी से बना ये टेस्टी पिज्जा देगा बाजार के पिज्जा को भी मात

बाजार से बना हुआ पिज्जा खाना सबको पसंद है लेकिन उसे रोज रोज नहीं खाया जा सकता है और पिज्जा जंक फ़ूड में आता है।

इसलिए बच्चो की सेहत के लिए नुक्शानदायक भी होता है और अगर आपका बचा रोटी खाने में आनाकानी करता है तो रोटी से बना हुआ पिज्जा काफी सेहतमंद है इसलिए आज हम आपको रोटी से बना हुआ पिज्जा बनाना सिखाते है।

रोटी पिज्जा बनाने की सामग्री :मक्खन :आधा चम्मच ,रोटी 1 ,पिज्जा सॉस 4 चम्मच ,शिमला मिर्च 1 ,प्याज 1 ,जालपेनो 6 स्लाइस ,मोजरेला चीज आधा कप ,जैतून 10 टुकड़े ,चिली फ्लेक्स,एक चौथाई चम्मच ,मिक्स्ड हर्ब्स एक चौथाई चम्मच।

रोटी पिज्जा बंनाने की विधि :सबसे पहले एक तवा ले उस पर मक्खन गर्म करे और रोटी को हलकी गर्म करे गैस को बंद करके उस रोटी पर पिज्जा सॉस फैलाये।

और फिर उसके ऊपर शिमला मिर्च ,प्याज ,जलपेनो और जैतून के टुकड़े रखे और अब इस पिज्जा पर मोजेरेला चीज फैलाये और इसके ऊपर चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हब्स छिड़क दे फिर इसे कवर करके 2 से 3 मिनट के लिए तवे पर पकने दे और जब चीज मेल्ट होने के बाद उसे तवे से उतारकर गर्मागर्म सर्व करे।