
बच्चो के खाने के नखरे बहुत होते है बच्चे वो ही चीज खाना पसंद करते है जो उनको पसंद हो आज हम बच्चो की सबसे फेवरट डिश के बारे में बताने जा रहे है वो है डोनट।
बच्चो को डोनट काफी पसंद है और आप डोनट बच्चो को घर पर ही बनाकर खिला सकते है।
डोनट बनाने की सामग्री :मैदा 1 कप ,यीस्ट १ चम्मच ,चीनी पीसी हुयी 1/3 कप,नमक 2 चुटको ,बेकिंग पाउडर आधा चम्मच ,बटर एक बड़ा चम्मच .तलने के लिए तेल ,आधा कप पीसी चीनी ऊपर से लगाने के लिए।
डोनट बनाने की विधि ,यीस्ट को गुनगुने पानी में भिगो दे फिर मैदे को छानकर उसमे बटर ,चीनी ,नमक ,बेकिंग पाउडर और यीस्ट मिलाकर मुलायम आता गूंध ले फिर उसे आते की एक बड़ी से रोटी बेल ले उसे डोनट कटर या किसी ग्लास से डोनट किस शेप में काट ले।
और इसी तरह से सारे डोनट तैयार कर ले अब उन सभी डोनट को ढककर रख दे कम से कम चार घंटो के लिए इन सभी डोनेट्स को ढककर रख दे जब तक की वो फूल कर दोगुने मोटे ना हो जाये।
एक कड़ाई ले उसमे तेल गर्म करे और डोनट को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सुनहरा होने तक तल ले और उनके तले हुए डोनट्स पर पीसी हुयी चारो तरफ लगा दे आप आप चाहे तो इन डोनेट्स के अपने बच्चों की पसंद से चॉकलेट लगा सकती है ये फिर क्रीम लगा सकती है।