
कई बार रात को ज्यादा चावल बन जाते है उन्हें ठंडे खाने के बजाय लोग फेंक देते है आज हम आपको ठंडे बचे हुए चावलों से टेस्टी रेसिपी बनाना सिखाते है।
जिसको खाने के बाद आप कभी भी ठंडे चावलों को फेकने की गलती नहीं करेंगे आप ठंडे चावलों से रसमलाई बना सकते है जो खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होती है चावलों की रेसिपी इस तरह से बनाई जाती है।
रसमलाई बनाने की सामग्री :200 ग्राम उबले हुए बासमती चावल,1 कप चीनी ,1 लीटर दूध ,1 चम्मच केसर ,और चार बड़े चम्मच कटे सूखे मेवे।
बनाने की विधि :सबसे पहले बचे हुए चावलों को बारीक़ पीस ले इसके बाद आते की तरह गूंद ले और गुंदे हुए आटे से छोटी छोटी लोइया बनाले और उनको चपटी करले।
अब एक बर्तन में दूध केसर और चीनी मिलाकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाये जब दूध आधे से भी कम रह जाये तो गैस बंद कर दे।
और उसमे चावल से बनी हुयी चपटी लोइयां डाल दे और उन्हें 10 से 15 मिनट के लिए दूध में अच्छी तरह से भीगने दे और उनपर सूखे मेवे भी अच्छी तरह से डाल दे और ठंडी ठंडी रस मलाई सबको सर्व करे।