WOW! साल के इस महीने शादी रचाएंगे अर्जुनिका, इस ख़ास अंदाज़ में होगी शादी

अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा पीछे कुछ महीनो से काफी सुर्खियाँ बटोर रहे हैं. इन दोनों के लव अफेयर के चर्चे हर मीडिया पोर्टल का हिस्सा बन रहे हैं. मलाईका और अर्जुन कपूर को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया हैं. इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई गॉसिप चलती रहती हैं. लेकिन अभी तक दोनों ने इस रिलेशनशिप के बारे में खुलकर लोगो को नहीं बताया हैं. हालाँकि जब कुछ दिनों पहले ‘कॉफ़ी विथ करण’ शो में अर्जुन कपूर आए थे तो उन्होंने करण को ये बात कंफर्म की थी कि वो सिंगल नहीं हैं. हालाँकि इस दौरान उन्होंने मलाईका का नाम नहीं लिया था.

ऐसे में अर्जुन और मलाईका की बढ़ती नजदीकियों के चलते बीच में ये भी खबर आ रही थी कि ये दोनों लव बर्ड्स अब जल्द ही शादी कर सकते हैं. हालाँकि अभी तक ये खबर पक्की नहीं थी. लेकिन अब ताज़ा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मलाईका और अर्जुन जल्द शादी करने वाले हैं. इस शादी को देखने के लिए इनके फेंस को ज्यादा इंतज़ार भी नहीं करना होगा. क्योंकि ये दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं.

दरअसल मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के करीबी मित्रों के हवाले ये बात पता चली हैं कि ये दोनों लव कपल इस साल मार्च में शादी करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक़ अर्जुन और मलाईका दोनों ने ही अपने रिश्तेदारों और करीबी मित्रों को बताया हैं कि वे दोनों मार्च में शादी करने जा रहे हैं, इसलिए वे सभी उनकी शादी में मौजूद रहे. हालाँकि इस शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई हैं. इसका एलान होना फ़िलहाल बाकी हैं.

खबर तो ये भी हैं कि मलाईका और अर्जुन ने ये तय किया हैं कि वो ये शादी बहुत शांत तरीके से करने वाले हैं. अर्थात उनकी शादी में ज्यादा चमक धमक या हो हल्ला नहीं होने वाला हैं. इस शादी में कुछ गरीब लोग भी शामिल होने वाले हैं. हालाँकि शादी के बाद ये दोनों एक रिसेप्शन जरूर रखेंगे जिसमे वे बॉलीवुड की सभी हस्तियों को इनवाईट करेंगे.

खबर मिली हैं कि अर्जुन और मलाईका दोनों की ही फैमिली इस शादी के लिए राजी हो गई हैं और उन्होंने इन दोनों को शादी करने की परमिशन भी दे दी हैं. इन दिनों मलाईका अपना ज्यादा समय अर्जुन के घर वालो के साथ बिता रही हैं. ऐसे में ये बात अब साफ़ हैं कि ये दोनों कुछ ही दिनों में एक दुसरे के हो जाएंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मलाईका अरोड़ा पिछले साल ही अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं. इन दोनों की शादी करीब 18 साल तक चली थी. इस तलाक के बाद से ही अर्जुन और मलाईका एक दुसरे और भी करीब आ गए हैं. उधर खबर ये भी हैं कि अरबाज के भाई सलमान खान अर्जुन और मलाईका के रिश्तों को लेकर बौखलाए हुए हैं. सलमान ने हाल ही में सर्जुन के पिता बोनी कपूर की दो बड़े बजट की फिल्मे भी ठुकरा दी हैं. इतना ही नहीं उन्होंने बोनी कपूर की एंट्री भी अपने घर में बैन करवा दी हैं.