
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी 2008 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। और सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह फिल्म पहली फिल्म थी। आमिर खान ने लीड रोल निभाया था। अपने रोल के लिए उन्होंने एट पैक एब्स बनाए थे और उसके बाद से ही बॉलीवुड हीरो इस तरह की बॉडी बनाने लगे थे।
यह एक रिवेंज ड्रामा था जिसमें खूबसूरत लव स्टोरी भी थी। एआर मुरुगदास द्वारा निर्देशित यह दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रिमेक थी। अब गजनी का सीक्वल गजनी 2 नाम से बनने जा रहा है और टाइटल भी रजिस्टर्ड हो चुका है। फिल्म के निर्माता गीता आर्ट्स ने टाइटल रजिस्टर्ड करवाया है।
इसके बाद से ही सनसनी चल गई है और कहा जा रहा है कि आमिर खान गजनी का सीक्वल करने जा रहे हैं। जबकि यह बात तय नहीं है कि यह फिल्म हिंदी में बनाई जाएगी या तेलुगु में। फिल्म के बारे में ज्यादा डिटेल नहीं बताए गए हैं।
कहा जा रहा है कि आमिर खान ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की नाकामयाबी से दु:खी हैं और जोरदार वापसी करना चाहते हैं। इसलिए वे गजनी का सीक्वल करना चाहते हैं। हालांकि ये महज बातें हैं और अब तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।