
सीतापुर संदना इलाके में एक सप्ताह पूर्व घर से गायब नवजात का शव गांव के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ है बच्चे के पिता ने पत्नी पर ही हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है
बताते चलें कि इलाके के ग्राम असल निवासी विकास का नवजात शिशु 1 सप्ताह पूर्व घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था पड़ताल के दौरान आज मासूम का शव गांव के बाहर स्थित एक तालाब से बरामद हुआ है
विकास ने अपनी पत्नी प्रीति पर ही हत्या हत्या का आरोप लगाया है बताया जा रहा है कि प्रीति मानसिक रूप से विक्षिप्त है मामले में थानाध्यक्ष संदना धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता विकास ने पत्नी पर बच्चे की हत्या कर शव तालाब में फेंक देने का आरोप लगाया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी