रोड होल्डअप लुटेरे गैंग का खुलासा।

अलीगढ़ पुलिस ने थाना अतरौली इलाके में रोड होल्डअप करने वाले लुटेरे गैंग के 3 सदस्यों को लुटे हुए माल के साथ असलाह और कारतूस बरामद हुआ है,,,!!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ आकाश कुलहरी ने खुलासा करते हुए बताया अतरौली पिछले दिनों रोड होल्डअप करने की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिसको लेकर पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान मेवाती गैंग के तीन शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद दबोचा है, दबोचे गए तीनों अपराधी शाहरुख, निजामुद्दीन उर्फ निजाम उर्फ कालियाव शिव नारायण गिरी को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए तीनों लुटेरों से पुलिस ने 5000 रुपये की नगदी सहित 2 तमंचे, 2 खोखे कारतूस, 3 ज़िंदा कारतूस, चोरी की गई एक भैंस व 2 लूटे गए मोबाइल बरामद किए हैं, तीनों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पकड़े गए तीनों अपराधियों ने बताया कि वह मेवाती गैंग की शातिर अपराधी हैं और पिछले काफी समय से लूट चोरी जैसी विभिन्न घटनाओं को अंजाम देते चले आ रहे हैं, कुछ गैंग के साथ अपराधी जेल के अंदर हैं जो जेल के अंदर से घटनाओं को अंजाम देने के लिए समय-समय पर संदेश भेजते रहते हैं पुलिस ने पकड़े गए तीनों अपराधियों को पुलिस रिमांड पर लेकर गैंग के राज खोलने की भी बात कही है।