
दुनिया का हर व्यक्ति चाहता हैं,कि वह संसार के सभी सुखों को प्राप्त करें मगर यह हर किसी के हाथ में नहीं होता हैं। मगर कुछ खास लोग ऐसे होते हैं। जो अपनी हथेली पर इस संसार का सारा सुख यानी की राजयोग लिखवा कर आते हैं।
व्यक्ति की हथेली पर इस तरह के चिन्ह और आकृतियां होती हैं। इन्हीं चिन्हों और निशानों में अगर किसी व्यक्ति के हथेली पर त्रिभुज के आकार का कोई निशान बने तो वह व्यक्ति अपने जीवन में राजयोग का सुख प्राप्त करता हैं। तो आइए जानते हैं। कि हथेली पर कहां कहां त्रिभुज का निशान बनने से क्या लाभ और फायदें होते हैं।
अगर किसी भी व्यक्ति की हथेली पर तीन रेखाएं आपस में मिलकर त्रिभुज का आकार बनाए तो यह आकृति समुद्रशास्त्र के मुताबिक बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता हैं। इस तरह का व्यक्ति बहुत ही प्रतिभावान और भाग्यशाली होता हैं। वही अगर हथेली पर बना त्रिभुज जितना साफ और स्पष्ट दिखता हैं। वह उतना ही शुभ और लाभकारी माना जाता हैं। अगर त्रिभुज कटा—फटा और टेढ़ा मेढ़ा हो तो वह मनुष्य भाग्यहीन माना जाता हैं।
वही मनुष्य की हथेली पर जितना बढ़ा त्रिभुज होता हैं। वह मनुष्य उतना ही बड़ा शासक, प्रशासक और उसमें नेतृत्व करने की क्षमता अधिक होती हैं। इस तरह का मनुष्य अपने जीवन में दुनिया का हर सुख प्राप्त करता हैं। वही अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर गुरू पर्वत के ऊपर त्रिभुज बने उस मनुष्य में राजयोग का सुख भोगने की पूरी क्षमता होती हैं।