केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की वेबसाइट से हुई छेड़छाड़, लिखा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’

मनोहर विश्नोई, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री और राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेता गजेंद्र सिंह शेखावत की वेबसाइट gajendrasinghsekhawat.com को हैकरों ने छेड़खानी कर सोमवार को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिख डाला.

आपको बता दें कि, शेखावत की वेबसाइट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ दिख रहा था. लेकिन कुछ देर बाद उनकी वेबसाइट को सही कर लिया गया. इस संबंध में केंद्रीय कृषि राज्य और किसान कल्याण मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कोई भी बात करने से इंकार किया है.

माना जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ने यह हरकत की है