तैलीय त्वचा से छुटकारा पाना है तो ये 5 असरदार उबटन आजमाए…

जिन लोगों की त्वचा तैलीय होती हैं, उन्हें पिंपल्स और मुहांसे अधिक होने की समस्या बनी रहती हैं, क्योंकि ऐसी त्वचा पर धूल, मिट्टी जल्द चिपक जाती है। ऐसे में तैलीय त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाकर उसे साफ रखना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए, हम आपको ऐसे 5 असरदार उबटन बताते हैं जिन्हें हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर लगाना चाहिए। इससे आपके चेहरे पर अनावश्यक तेल जमा नहीं होगा –

1 मुलतानी मिट्टी – ऑइली स्किन से निजात पाने का सबसे आसान और घरेलू उपाय है, मुलतानी मिट्टी। इसे गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

2 दही – दही भी आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करेगा। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इसे बेसन के साथ मिलाकर लगाएं।

3 आलू – आलू का रस निकालकर चेहरे पर लगाएं और सूखने दें, या फिर आलू को पीसकर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं।

4 नींबू – नींबू अम्लीय होता है, जो त्वचा से तेल को आसानी से साफ करता है। बेसन में नींबू निचोड़कर पेक बनाएं और चेहरे पर लगाएं।

5 अंडा – अंडे का सफेद भाग निकालकर उसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे न केवल अतिरिक्त तेल साफ होगा बल्कि त्वचा की चमक भी बढ़ेगी।