शादी के बाद ऐसा क्या होता है जिससे औरतों में पीरियड्स हो जाते हैं IRREGULAR?

आज हम बात कर रहे हैं वेवाहिक जीवन में लड़कियों के आते ही ऐसा क्या होता है जिससे उनके periods यानी मासिकधर्म में अनियमित आ जाती है।

अक्सर शादी हर महिला के जीवन में बहुत सारे बदलाव लेकर आती है, जेसे नया घर, नया परिवार, नए रिवाज और नई परम्पराएं अपनाकर स्त्री नए जीवन में प्रवेश करती है. यह केवल सामाजिक बदलाव तक ही सीमित नहीं है एवं महिलाओं के शरीर का भी बदलाव तथा उनके शरीर पर बहुत सी प्रतिक्रिया देता है और नतीजन शादी के बाद अक्सर कई महिलाओं के पीरियड्स Irregular हो जाते हैं.

Irregular Period जिसको अनियमित माहवारी भी कहते है , जिससे कई महिलाएं परेशान भी हो जाती हैं, लेकिन हम बता दें कि इसमें चिंता करने वाली कोई बात नहीं है और इसका ये मतलब भी नहीं है कि आप प्रेग्नेंट हो गयी हैं. शादी के बाद पीरियड्स लेट होने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते है जिनके बारे में हम बात करेंगे :

1-इमोशनल स्ट्रेस
शादी होना ही अपने आप में इतना बड़ बदलाव है, जहाँ एक तरफ़ आप अपने माता पिता का घर छोड़कर पति के घर आई हैं तो इसमें इमोशनल स्ट्रेस (Emotional Stress) होना स्वाभाविक है. और शादी के स्ट्रेस के दौरान अक्सर दुल्हन को आराम करने का मौका नहीं मिलता.

शादी के १-२ महीने तक तो कभी मेहमानों से मिलना-जुलना तो एक तरफ़ नए घर में एडजस्ट करने का बहुत सारा प्रेशर, इसका नतीजा स्ट्रेस और फिर पीरियड्स में का अनियमित हो जाता है. Everyday Health की एक रिपोर्ट के अनुसार भी यह बात स्पष्ट होती है कि ज्यादा स्ट्रेस से पीरियड साइकिल गड़बड़ा जाती है. इसलिए अगर आपकी नई नई शादी हुई है तो स्ट्रेस से जितना दूर रहेंगी उतना अच्छा होगा.

2-गर्भनिरोधक
Healthline magzine में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अक्सर अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने के लिए खाई जानी कॉण्ट्रासेप्टिव पिल्स से भी पीरियड्स अनियमित होते हैं. दरअसल पिल्स खाने से कई अन्य हार्मोन बॉडी में प्रवेश करते हैं जिससे माहवारी चक्र गड़बड़ाता है. कुछ महिलाओं को हल्की ब्लीडिंग होती है तो कुछ के पीरियड्स ही मिस हो जाते हैं.

3-लाइफस्टाइल में बदलाव
क्या शादी के बाद आपकी लाइफस्टाइल बदल गई है? अगर हां तो ये भी पीरियड्स डिले का बड़ा कारण है. Women Tribe magzine में छपी स्टडी के अनुसार बॉडी नये रूटीन में ढलने में थोड़ा वक्त लेती है इसलिए पीरियड साइकिल भी आगे पीछे होती है.

4-वजन
शादी के बाद बढ़ा या घटा हुआ वजन भी पीरियड डिले में जिम्मेदार है. लाइफस्टाइल के साथ डाइट हैबिट्स बदलती हैं जिससे वजन बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है. इससे हार्मोन संतुलन भी बिगड़ता है और फिर इर्रेगुलर पीरियड्स होते हैं.

5-पीरियड मिसकैलकुलेशन:
The Frisky में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एवरेज पीरियड साइकिल 28 दिनों की होती है मगर कई महिलाओं की साइकिल लंबी तो कईयों की छोटी भी होती है इसलिए उस हिसाब से कैलकुलेशन भी अलग-अलग हो सकता है. हमें लगता है पीरियड्स डिले हैं लेकिन असल में वह नॉर्मल डेट पर ही हो रहे हों, ऐसा भी हो सकता है.