
इस दुनिया में हर महिला का एक सपना होता है कि वो मां बने और मां बनने के दौरान जो अनुभूति होती है वो सिर्फ एक महिला को महसूस होती है। वहीं ये भी बता दें कि मां बनने कर सुख हर औरत का सपना होता है और इस बात को जानने के लिए आप उनसे पूछ सकती हैं। जो माँ बनने का अनुभव ले चुकी हैं। वहीं आपको बता दें कि माँ के गर्भ में जब बच्चा होता हैं तो वो क्या-क्या हरकत करता हैं। प्रेगनेंसी के दौरान महिला कई सारे नए अनुभवो से गुजरती हैं।
ऐसे में महिला के साथ कुछ परेशानियां भी होती हैं इसके अलावा जब वही स्त्री अपने बच्चे को जन्म देती है और वो शारीरिक रूप से अक्षम निकलता है तो सबसे ज्यादा धक्का उसे ही लगता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हो और उसमें कोई शारीरिक कमी न हो तो इन बातों का ध्यान रखें।
1. सबसे पहले आपको बता दें कि मेडिकल सांइस का कहना है कि बच्चे के शारीरिक रूप से अक्षम होने की पीछे कई वजह रहती है। जिसमें से कई बार जेनेटिक समस्या, संरसचानत्मक बर्थ डिफेक्ट और कार्यात्मक बर्थ डिफेक्ट हो सकते हैं।
2. दूसरी बात तो ये है कि संरचनात्मक बर्थ डिफेक्ट्स के तहत कई बार शरीर के अंग खराब हो जाते हैं इतना ही नहीं दिल से जुड़ी बीमारियां जैसे मिसिंग वाल्वस, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स, स्पाइना बिफिडा, क्लेफ्ट लिप और पेलट आदि हो सकते हैं।
3. इसके अलावा ये भी बता दें कि कार्यात्मक बर्थ डिफेक्ट्स का प्रभाव भी कई बार बच्चे के शरीर के अंग पर पड़ता है और इसके कारण डेव्लपमेंटल असामान्यता हो जाती है जैसे कि नर्वस सिस्टम, सेंसर परेशानी, डिजेनरेटिव असामान्यता और मेटाबोलिक डिसऑर्डर आदि हो सकते हैं।
4. वहीं ये भी बता दें कि अगर आप इन चीजों से बचना चाहती है तो कहा जाता है कि फोलिक एसिड की मात्रा को अपने भोजन में शामिल करें क्योंकि ऐसा करने से बच्चे के मस्तिष्क और नवर्स सिस्टम का विकास होता है।
5. शोध में ये भी माना गया है कि बच्चे के मां के गर्भ में रहने के एक महीने बाद से ही उसके शरीर का विकास शुरू हो जाता है। ऐसे में सही समय पर ध्यान न देने से न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट हो सकता है।
6. जानकारी के लिए बता दें कि मां के गर्भ में जब बच्चा होता है तो उसे शारीरिक रूप से हष्ट-पुष्ट बनाने के लिए उसकी इम्यूनिटी बढ़ाना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रेगनेंसी के दौरान वैक्सीनेशन जरूरी है।
7. इतना ही नहीं ध्यान रहे कि कभी भी गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक और फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनमें प्रिसर्वेटिव की मात्रा ज्यादा होती है, जो बच्चे के विकास को प्रभावित करती है।
8. इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि प्रेगनेंट महिलाओं को इस दौरान बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम की मात्रा लेना भी जरूरी है। इसलिए भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करें।