
ये बात तो हम सभी जानते हैं कि हममें से आधे से ज्यादा भारतीयों के घर में चावल दाल खाना पसंद करते हैं वहीं ये भी बता दें कि हर किसी के खाने की अपनी पसंद होती है इसमें कोई दौराय नहीं है पर यह एक चीज़ है जो हर किसी को खाने में अच्छी भी लगती है जल्दी बन भी जाती है और इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये हर प्रांत में खाई भी जाती है, वह है दाल चावल।चावल दाल की विशेष खासियत है कि व्यक्ति हर रोज खाने पर भी इससे कभी बोर नहीं होता है।
और हमारे जीवनशैली में ये कुछ इस तरह से बैठ गया है कि हर कोई दिन में या रात के भोजन में एक वक्त दाल चावल का सेवन करता है। वहीं ये बात भी सच है कि कई लोग वजन करने के लिए चावल का सेवन करना बंद कर देते हैं लेकिन ये सही नहीं है। जी हां आपको बता दें कि दाल चावल का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। आज हम आपको इसके बारे में कुछ खास जानकारी देने जाने रहे हैं जो शायद आपको नहीं पता होगा
सबसे पहले तो आपको बता दें कि इसके लिए दाल चावल सिर्फ पेट भरने का ही साधन ही नहीं होता क्योंकी बस भूख लग रही है तो जल्दी बन गया और खा लिया या फिर घर में जब कुछ नही हुआ तो यह आसानी से मिल गया और बना लिया और हो गया यह दोनों चीज़ें हमारे लिए बहुत ही कारगर और पोष्टिक आहार है। इसके अलावा ये दोनों चीजें ही हमारे शरीर के लिए प्रोटीन का अच्छा खासा स्त्रोत माना जाता है इसका सेवन करने से हमारे शरीर को प्रोटीन मिलता है।
इतना ही नही यह हमारे शरीर को त्वरित ऊर्जा भी प्रदान करता है। आप कभी-कभी दाल के साथ चावल खा सकते हैं। दरअसल, दाल चावल खाने से पेट जल्दी भरा हुआ लगता है, ये आपका वज़न कंट्रोल करने में मदद करेंगे। कोशिश करें कि वाइट की जगह ब्राउन राइस खाएं।
चावल अपने सबसे महत्वपूर्ण घटक कार्बोहाइड्रेट यानि की स्टार्च के रूप में तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है जो एक पोषण मुख्य भोजन है। वहीं दूसरी ओर ये भी बता दें कि चावल में केवल 8 फीसदी वसा और लिपिड भी नगण्य है। नाइट्रोजन पदार्थों की औसत में भी चावल काफी गरीब है। और इस कारण इसे खाने के लिए एक पूर्ण भोजन के रूप में माना जाता है।
आपको शायद पता नहीं होगा लेकिन बताते चलें की दाल चावल खाने से हमारे शरीर को फाइबर मिलता हैं जो हमारे पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है इतना ही नही इसका सेवन करने से कार्बोहाइड्रेट सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम सभी की पूर्ति हमारे शरीर में होती है । यह सुपाच्य भोजन माना जाता है ।