
कहते हैं वैसे तो काला रंग अशुभ होता है लेकिन बहुत ही आकर्षक लगता है. इसी के साथ तीन राशियां ऐसी भी हैं जिनके लिए काला रंग बहुत ख़ास और फायदेमंद होता है. जी हाँ, तीन राशियां ऐसी हैं जिनके लिए काला रंग बहुत शुभ होता है और उन्हें काले रंग के कई फायदे होते हैं. आज हम आपको उन्ही तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं. 
1. मिथुन राशि- कहते हैं इस राशि के लोगों के लिए काला रंग बहुत शुभ होता है और इस राशि के लोग बहुत ही नरम दिल के होते है. कहा जाता है इस राशि के जातको का स्वामी बुध ग्रह होता है. इस राशि के लोग काले रंग का कपड़ा पहने तो यह उनके लिए बहुत ही शुभ होता है और उनकी किस्मत काला रंग ही चमका सकती है. अगर इस राशि के लोग किसी भी काम की शुरुआत काले रंग का कपड़ा पहनकर करते हैं तो उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है.
2. कन्या राशि- कहते हैं इस राशि के लोगों के लिए भी काला रंग बहुत ख़ास होता है और इस राशि के लोग अत्यंत आकर्षक और काफी फ़्लर्टी टाइप के होते है. इसी के साथ इन राशि के जातको का स्वामी भी बुध ग्रह है और यदि इस राशि के लोगों भी काले रंग का कपड़ा पहने तो ये इनके लिए बहुत ही शुभ होगा. काले रंग के कपड़ो के कारण इन्हे इनके सभी कार्यों में सफलता मिलती है.
3. मकर राशि – कहते हैं इस राशि के लोग थोड़े चालक और काफी बुद्धिमान होते है लेकिन इस राशि के लोगों का स्वामी ग्रह शनि है और यह तो हम सभी जानते है कि शनि देव को काला रंग बहुत ही प्रिय है. जी हाँ, इस राशि को सबसे ज्यादा काला रंग पहनना चाहिए क्योंकि इससे इन्हे बहुत बड़ा लाभ हो सकता है.