अब ओपन सेल में खरीद सकेंगे शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

शाओमी ने पिछले साल सितंबर की शुरुआत में भारत में तीन नए स्मार्टफोन लांच किए थे जिनमें रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो शामिल थे। इनमें से रेडमी 6ए कंपनी का सबसे सस्ता फोन है और यह रेडमी 5ए का अपग्रेडेड वर्जन है। शुरुआत में रेडमी 6ए की बिक्री 5,999 रुपये में हो रही थी लेकिन बाद में इसकी कीमत बढ़ा दी गई थी, वहीं अब कंपनी ने फिर से रेडमी 6ए को सस्ता कर दिया है और साथ ही इस फोन को अब ओपन सेल में खरीदा जा सकता है।