आवारा जानवरों से फसलों को बचाने के लिए कड़कड़ाती ठंड में चौकीदारी करते किसान

अलीगढ़ में अभी तक किसानों को आवारा पशुओं से किसी भी प्रकार की राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है, कड़कड़ाती सर्दी की इन रातों में अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान पूरी-पूरी रात टॉर्च हाथों में लेकर पहरा दे रहे हैं,

वहीं आवारा जानवर अभी भी खेतों में दिखाई पड़ रहे हैं, भले ही आवारा पशुुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने को सीएम ने स्वयं कहा है मगर अलीगढ़ जनपद के इगलास में किसान खुद ही रातों में अपनी फसल बचाने को आवारा जानवरों से मोर्चा लिए हुए हैं,,,,!! किसानों ने बताया कि वह अपने घर से 5 से 7 किलोमीटर दूर स्थित अपने खेतों पर आकर पूरी रात फसलों को रखाने का काम कर रहे हैं, क्योंकि आवारा गाय व सांड आकर उनके खेतों में लगी गेंहू की फसल को बर्बाद कर देते हैं, इसीलिए किसानों का कहना है कि वह स्वयं खेतों पर आ जाते हैं तो फसल बच जाती है, वरना ये आवारा जानवर बहुत नुकसान कर देते हैं।