
यह आसान और झटपट बनने वाले मशरूम सूप पोषक तत्वों का एक अच्छा स्त्रोत है। यह अमेरिकन रेसिपी मशरूम,चिकन स्टॉक,फ्रेश क्रीम और मसालों से मिलकर बनने वाली एक आसान नॉन वेजिटेरियन डिश है। जो कि किटी पार्टी,पॉट लक में बनाया जाने वाला परफेक्ट एपिटाइजर है। अगर आप इस रेसिपी को और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं और आपको अगर मौसमी सब्जियां पसंद हैं तो आप इस डिश में इन सब्जियों को भी डा सकते हैं। अगर आप अपने घर पर हाउस पार्टी,किटी पार्टी,जन्मदिन और सालगिरह होस्ट करने वाली हैं और अपने मेहमानों को कुछ टेस्टी को साथ -साथ सेहतमंद भी खिलाना चाहते हैं तो ऐसे में यह सूप आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसमें आप अपनी पसंद के मसाले डालकर बदलाव भी कर सकती हैं।
मशरूम सूप रेसिपी की सामग्री-
500 ग्राम मशरूम
नमक स्वादनुसार
1 ⅓ कप फ्रेश क्रीम
3 ½ जवे लहसुन
काली मिर्च आवश्यकतानुसार
½ कप आटा
80 ग्राम बटर
4 ¼ कप चिकन स्टॉक
मशरूम सूप रेसिपी बनाने की विधि-
Step 1
मशरूम सूप एक आसान एपिटाइजर रेसिपी है,जिसे आप केवल कुछ मिनट में बना सकते हैं। यह सूप रेसिपी केवल आासन नहीं है बल्कि एक सेहतमंद एपिटाइजर भी है। इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को पानी से धुल लें और उसके बाद मशरूम को चॉपिंग बोर्ड पर रखकर काट लें। इसी बीच लहसुन के जवों को क्रस कर लें और मीडियम आंच पर सॉसपैन रख लें। जब सॉसपैन थोड़ा गर्म हो जाए तब इसमें बटर डालें और उसे पिघलने दें। फिर क्रस्ड लहसुन और मशरूम को को पैन में डालें और 5 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं।
Step 2
अब पैन में आटा डालें और मिश्रण को एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं। इसके बाद पैन में चिकेन स्टॉक,नमक और काली मिर्च डालकर चलाए। पैन को ढककर हल्की आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं। अब मिश्रण को ब्लेंडर में डालें और ब्लेंड करें और मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकाल दें। आखिर में इसमें फ्रेश क्रीम डालें और सर्व करें।