केंद्रीय श्रम संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रदर्शन

केंद्रीय श्रम संगठनों/औद्योगिक फेडरेशनों/कर्मचारी संगठनों के आवाहन पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल जारी, जिला मुख्यालय गेट पर सेकड़ों महिलाएं व पुरुष कर्मचारी कर रहे हैं धरना प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा है धरना प्रदर्शन, मांगे पूरी न होने पर मौजूदा सरकार को आगामी चुनाव में परिणाम भुगतने की दी चेतावनी।

अलीगढ़ के जिला मुख्यालय के गेट पर सैकड़ों की तादात में महिला और पुरुष केंद्रीय श्रम संगठनों/औद्योगिक फेडरेशनों/कर्मचारी संगठनों के बैनर तले दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर बैठे हुए हैं, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के लीडर्स का कहना है कि उनकी मांगे मुख्यतः न्यूनतम वेतन 18000 प्रति मासिक कम ना हो तथा इसे मूल्य सूचकांक से जोड़ने, केंद्र व राज्य के सर्वजनिक इकाइयों अंडरटेकिंग उपक्रमों के विनिवेश पर रोक लगाने, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू किये जाने, श्रम कानूनों से मजदूर विरोधी संशोधनों को वापस किये जाने, छठे और सातवें वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर किये जाने, कर्मचारी/नियमित कर्मचारियों के आश्रित को 10 लाख रुपए दिये जाने एवं आश्रित को नौकरी दिए जाने जैसी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर यह धरना चल रहा है, प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आगामी 2019 के चुनाव में इसका परिणाम भुगतने को मिलेगा।