भारतीय दूतावास सहित कई अन्य राजनयिक मिशन में मिले संदिग्ध पैकेट: मेलबर्न

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास सहित कई अन्य राजनयिक मिशन में संदिग्ध पैकेट पाए गए हैं। मेलबर्न में अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य दूतावासों में करीब ऐसे 10 पैकेट मिले हैं।

पैकेट के बारे में पता चलते ही अग्निशमन कर्मी और एंबुलेंस भारतीय और अमेरिकी दूतावास के बाहर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलियन फेेडेरल पुलिस ने इस बारे में ट्वीट कर कहा, “दूतावासों में मिले संदिग्ध पैकेटों के बाद पुलिस और आपाकालीन सेवा ने एक्शन लिया… पैकेटों की जांच की जा रही है। परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।”

माना जा रहा है कि मेलबर्न के आसपास स्थित ब्रिटेन का दूतावास, जर्मन, इटैलियन, कोरियन, स्विस, इंडोनेशिया के वाणिज्य दूतावास भी प्रभावित हो सकते हैं। 

आपातकाल कर्मियों ने केमिकल सूट पहन लिए हैं। उन्हें कई बिल्डिंगों में जाते हुए देखा गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इससे दो दिन पहले सिडनी में स्थित अर्जेन्टिना के वाणिज्य दूतावास में भी संदिग्ध सफेद पाउडर मिला था।